Breaking Reports

दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव का आया परिणाम, ठाकुर प्रसाद तिवारी अध्यक्ष निर्वाचित



आजमगढ़ : दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव की शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर ठाकुर प्रसाद तिवारी तथा मंत्री पद पर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने विजय हासिल की। अध्यक्ष पद पर ठाकुर प्रसाद तिवारी 716 मत पाकर विजयी रहे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रफीक अहमद को 489 मत मिले। इसके अलावा दो अन्य प्रत्याशी जगदीश यादव को 167 मत तथा प्रभाकर सिंह को 127 मत मिले। मंत्री पद पर वीरेंद्र प्रताप सिंह 717 मत पाकर विजयी घोषित हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवींद्र यादव को 374 मत मिले। इसके दो प्रत्याशी देव नारायण शुक्ला को 248 मत तथा रमापति सिंह को 156 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र राय 856 मत पाकर विजयी घोषित हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश राजभर को 583 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर श्याम प्रकाश पांडे को 679 मत तथा मनीष कुमार 475 मत पाकर विजेता रहे। इस पद के अन्य चार प्रत्याशियों संतोष कुमार मौर्य 435, महेंद्र कुमार 385, गोपाल प्रसाद 362 तथा विजय कुमार उपाध्याय को 288 मत मिले। आडिटर पद पर राकेश कुमार सिंह 888 मत पाकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी शिवनारायण यादव को 540 वोटों से संतोष करना पड़ा। सहमंत्री पद के प्रत्याशियों में संतोष कुमार दुबे 753 सुधीर दुबे 685 तथा संजय कुमार सिंह 649 मत पाकर विजयी घोषित हुए।
 कोषाध्यक्ष पद पर विश्व दीपक श्रीवास्तव 806 मत पाकर विजयी घोषित हुए जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी हरिवंश यादव को 536 मत मिले। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर अजय कुमार श्रीवास्तव 968, शांति स्वरूप मिश्रा 829, मदन मुकुंदरा 802, जनार्दन सिंह 758 तथा निर्मला वर्मा 706 मत पाकर विजयी घोषित हुए। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर अजय कुमार श्रीवास्तव 968 मत, सचिन सौरव 961, बृजेश कुमार मिश्रा 886, राम नारायण राय 870, बृजेश कुमार यादव 670 तथा इरशाद अहमद 666 मत पाकर विजयी घोषित हुए। चुनाव अधिकारी राम मनोरथ त्रिपाठी व एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शिवगोविन्द यादव ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की।

No comments