Breaking Reports

पिकअप व टेंपो में जबरदस्त भिड़ंत, तीन की मौत छह घायल



आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर बुंदा मोड़ के समीप शु्क्रवार की भोर में लगभग ढाई बजे पिकअप व टेंपो में भिड़ंत में टेंपो सवार महिला समेत तीन दर्शनार्थियों की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
    तरवां थाना क्षेत्र के पित्थूपट्टी गांव के आठ लोग एक टेंपो पर सवार होकर गोविंद साहब मेला दर्शन पूजन व स्नान के लिए गए हुए थे। वहां से शुक्रवार की देर रात लगभग ढाई बजे वे टेंपो पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। बेलहथा गांव से आगे करनपुर बुंदा मोड़ के समीप वे पहुंचे थे। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में टेंपो पर सवार 60 वर्षीय कलावती देवी पत्नी रामबृक्ष राजभर, 36 वर्षीय श्रवण राजभर पुत्र संतू राजभर, 15 वर्षीय राजा राजभर पुत्र बरखू राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे में घायल 38 वर्षीय श्याम दुलारी देवी पत्नी रमाशंकर, 37 वर्षीय रविंद्र राजभर पुत्र झिनकू राजभर, 35 वर्षीय कुसुम पत्नी रामकीरत, 45 वर्षीय जगवंतिया पत्नी स्व. रामलाल, 40 वर्षीय लखंदर पुत्र रामानंद सभी ग्राम पित्थूपट्टी थाना तरवां निवासी के अलावा टेंपो चालक खिचडू उर्फ रामवृक्ष ग्राम किशुनदासपुर थाना तरवां निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments