Breaking Reports

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 19 वर्षीय छात्रा की मौत



आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खाड़ गांव के समीप शुक्रवार की शाम को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई।
  प्राप्त जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चोको खुर्द गांव निवासी 19 वर्षीय वैशाली वर्मा पुत्री सुरेंद्र वर्मा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह शुक्रवार की शाम को लगभग चार बजे कालेज से पढ़कर साईकिल से घर जा रही थी। लाटघाट बाजार के निकट खाड़ गांव के नहर पुल पर पहुंची थी। उसी दौरान सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से उसे कुचल दिया। छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भागने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के अगल-बगल मौजूद लोग हादसे में बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही लाटघाट चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्र मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। वह छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments