Breaking Reports

परिनिर्वाण दिवस की शाम टूटी मिली आंबेडकर की प्रतिमा



आजमगढ़ : गुरुवार को देर शाम परिनिर्वाण दिवस की संध्या पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव में अराजक तत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
  राजापट्टी गांव में जिस स्थान पर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है, वह आबादी से दूर सुनसान स्थान पर स्थित है। प्रतिमा की भूमि को लेकर स्कूल प्रबंधक से विवाद भी चल रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा को गुरुवार की देर शाम को किसी अराजक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी जब लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश उत्पन्न हो गया। एक साल में पांचवीं बार प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई है। मार्च 2018 में जब प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई थी तो ग्रामीणों ने चक्का जाम कर विरोध भी दर्ज कराया था। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments