Breaking Reports

सरायमीर पुलिस ने 2 शातिर चोरों को दबोचा, 4 फरार होने में कामयाब रहे




आजमगढ़ : सरायमीर थानाध्यक्ष एवं उ0नि0 राजीव कुमार मय हमराह मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्तों की तलाश में थानाक्षेत्र में मौजूद थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की बोलेरो से कुछ चोर जो दिन में घर के आस पास घूमकर रैकी करते हैं एवं रात्रि में दुकान/घर का ताला व शटर एवं लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर चोरी करके बोलेरो से भाग जाते हैं की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष सरायमीर मय हमराह के डेमरी मोड़ पर पहुँचकर समय करीब 13.00 बजे संदिग्ध बोलेरों का इन्तजार कर रहे थे कि एक बोलेरो पुरन्दरपुर से आती दिखाई दी। जिसे हाथ देकर रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस पर फायर करते हुए उक्त बोलेरो सिकरौर तरफ भागे जिसका पुलिस द्वारा पीछा किया गया। बोलेरो से भाग रहे बदमाश हैदराबाद गेट से ग्राम बखरा की तरफ भागे जिन्हे ग्रामवासियों के सहयोग से काफी दूर दौड़ाकर दो बदमाशों को पकड़ लिया गया एवं 04 अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। 


     पकड़े गये बदमाशों से पूछ ताछ के दौरान आशिफ पुत्र असलम निवासी सलेमपुर सरायमोहिउद्दीनपुर थाना सरपतहा जनपद जौनपुर तथा आलम पुत्र इरशाद निवासी उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ ने बताया कि हम लोग गैंग बनाकर चोरी, हत्या, लूट, डकैती करते है। हम लोगो का एक गिरोह है जिसमें आलम पुत्र इरशाद, गुड्डु पुत्र सलाहुद्दीन निवासीगण उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह आजमगढ़, आसिफ पुत्र असलम निवासी सलेमपुर सरायमोहिउद्दीनपुर थाना सरपतहा जनपद जौनपुर, गुल्लू उर्फ फैजान, करिया उर्फ आमिर पुत्रगण क्यूम निवासीगण बक्कसपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ, शुभम उर्फ पण्डित पुत्र रमाकान्त चौबे निवासी नरईपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ है। हम लोग पहले मोटरसाईकिल से घूमकर रास्ते व घटना करने वाली जगह को देखते है उसके बाद रात्रि में बोलेरो गाड़ी लेकर सभी साथी बोलेरो में बैठ कर राड व सब्बर से ताला व सटर को तोड़कर दुकान में रखे सामान को बोलेरो में लाद कर भाग जाते है। हम लोग बोलेरो में ईट पत्थर व अवैध असलहा भी रखते है जिससे यदि कोई पीछा करता है तो ईट पत्थर से व अवैध असलहे से हमला कर भाग जाते है।
      पुलिस ने चोरों के पास से एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद बोलेरो गाड़ी न0 UP 62 AN 4923, एक अदद बोलेरो गाड़ी न0 UP 64 J 1609, राड – सब्बल, 30 अदद मोबाइल, 1 अदद जियो नेट सेटर, 27 अदद जीन्स पैन्ट, 03 जोड़ी जूते, 1अदद स्टेपनी, 1 अदद लैपटाप, 1 अदद बूफर बरामद किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सरायमीर थाने के SO मनोज कुमार सिंह , उ0 नि0 राजीव कुमार, हे0का0 गुलाब यादव, हे0का0 कमलेश मिश्रा, हे0का0 कृष्णमुरारी सिंह, का0 श्रवण शुक्ला, का0 राजेश कुमार यादव, का0 चालक रविशंकर तिवारी सम्मिलित थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments