Breaking Reports

फर्नीचर की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख



आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में स्थित एक फर्नीचर की दुकान में गुरुवार की रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस अगलगी की घटना में लाखों का सामान जल कर राख हो गया।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के बेलाखास गांव निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा पुत्र शोभा विश्वकर्मा की ठेकमा बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। गुरुवार की रात में लगभग दस बजे अचानक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं व आग की लपटें निकलते देख बाजार के लोगों ने दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर आई। दुकान में रखा सोफा, बेड, कुर्सी, मेज समेत सभी फर्नीचर जलकर खाक हो गए थे। दुकान मालिक के अनुसार इस अगलगी की घटना में नकदी सहित लाखों का सामान जल कर राख हो गया।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments