Breaking Reports

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, लगभग 36 लाख का नुकसान हुआ



आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार में जनरल स्टोर व रेडिमेड कपड़े की थोक दुकान में शनिवार की रात को संदिग्धावस्था में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में दुकान मालिक का भाई झुलस गया। फायर कर्मियों ने तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस अगलगी की घटना में 36 लाख की क्षति होना बताया गया है।
   रौनापार थाने के रामपुर देवारा गांव निवासी रूपचंद पुत्र नागेश्वर पटेल का रौनापार थाना क्षेत्र के काखभार बाजार में निजी मकान है। मकान के नीचे जनरल स्टोर की दो दुकाने हैं। जबकि दुकान के ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है। शनिवार की रात लगभग 10 बजे शार्ट सर्किट से नीचे दुकान में आग लग गई। दुकान के ऊपरी अपने कमरे में धुएं से सो रहे परिवार का दम घुटने लगा । शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़ पड़े। मकान के पीछे सीढ़ी लगा कर गृहस्वामी रूपचंद सहित परिवार के छह सदस्यों को अफरा-तफरी के बीच बारी-बारी से बाहर निकाला। इधर नीचे दुकान में आग धधक रही थी। लोगों के प्रयास के बाद भी आग और विकराल होती गई। सूचना मिलने पर लगभग चार घंटे बाद अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहंुचे। कड़ी मशक्क्त के बाद भोर में लगभग चार बजे आग पर काबू पाया। तब तक दोनों दुकाने जल कर राख हो चुकी थी। आग इतनी भयानक थी कि मकान की दीवारों और छत फट गई। जनरल स्टोर की दोनों दुकानों में लाखों का सामान जल कर राख हो गया।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments