माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यकारिणी का किया गया गठन, बृजेश राय अध्यक्ष निर्वाचित
आजमगढ़ : नगर के डीएवी महाविद्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार राय की उपस्थिति में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। बृजेश राय को अध्यक्ष, विजय कुमार सिंह को मंत्री व परशुराम यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में निर्वाचन अधिकारी के समस्त लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से उक्त पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इसके साथ ही अन्य पदों पर मनोनयन करने का अधिकारी निर्वाचित सदस्यों को दिया गया। इस अवसर पर दिवाकर तिवारी धु्रव मित्र शास्त्री, वशिष्ट सिंह, मुन्नू यादव, रामबिहारी सिंह, कमलेश राय, प्रभाकर राय, सुरेन्द्र प्रताप राय, सत्य प्रकाश यादव, अनिल चतुर्वेदी, सर्वेश्वर पांडेय, विरेन्द्र मौर्य, अजयनाथ राय, दुखंती यादव, मु. हसीब, प्रवीण सिंह, सत्यनिष्ठ सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments