Breaking Reports

पुरानी रंजिश को लेकर सेवानिवृत्त वीडीओ की लाठी डंडे के प्रहार से की हत्या



आजमगढ़ : मेंहनाजपुर थाने के बरवां गांव में रविवार की शाम को खेत में पानी ले जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट में पड़ोसियों ने लाठी से हमला कर रिटायर बीडीओ को मार डाला।
    मेंहनाजपुर थाने के बरवां गांव निवासी 70 वर्षीय त्रिलोकीनाथ तिवारी पुत्र स्व. मुनेंद्रनाथ तिवारी बीडीओ पद से रिटायर होने के बाद घर पर रह कर खेती-बारी करते थे। भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी। रविवार को सुबह वह खेत की सिंचाई करने गए थे। इस दौरान खेत में पाइप बिछा रहे थे। तब तक पड़ोसी अपने खेत में पानी ले जाने के लिए पाइप ले जाने लगे। इसे लेकर कहा-सुनी होते ही पड़ोसी के परिजन मौके पर धमक पड़े और मारपीट हो गई। इस दौरान सिर पर लाठी लगते ही वृद्ध त्रिलोकीनाथ गिर पड़े और मौके पर अचेत हो गए। अचेत होते ही हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेस से उन्हें लगभग साढ़े 11 बजे जिला अस्पताल लाया,जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  पुलिस ने मृत वृद्ध के पुत्र की तहरीर पर गांव के केशव तिवारी, अनिरूद्ध तिवारी और इंद्रदेव तिवारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments