Breaking Reports

46 स्कूलों को बेसिक शिक्षा रत्न पुरस्कार दिया गया



आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक सम्मान समारोह एवं प्राथमिक शिक्षा में शिक्षक अभिभावक एवं छात्र की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन नेहरू हाल में गुरुवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी जनपद के सर्वश्रेष्ठ 46 विद्यालयों के शिक्षक स्टाफ को पुरस्कृत कर उन्हें बेसिक शिक्षा रत्न पुरस्कार 2018 से नवाजा।
    जिलाधिकारी ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है तो शिक्षक समाज का निर्माता है। बेसिक शिक्षा की मजबूती बेहद आवश्यक होती है। प्रदेश में जनपद की बेसिक शिक्षा की स्थिति बहुत ही अव्वल है। इस समय देखा जा रहा है कि सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाने में शिक्षकों के बीच प्रतिस्पर्धा हो रही है जो सबसे अच्छी बात है।
    बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र पांडेय ने कहा कि जनपद के 46 स्कूलों को बेसिक शिक्षा रत्न पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार उच्चतम संख्या के आधार पर दिया गया। उन्होंने आराजी देवारा करखिया प्रथम को 540 की संख्या को बेहद सराहनीय बताते अन्य विद्यालयों के लिए नजीर बताया। इसके अलावा बीएसए श्री पांडेय ने तीन वर्षो से नो एडमिशन का बोर्ड लगाने वाले अभिमन्यु यादव को विशिष्ट पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अनीता साइलेस ने कहा कि समारोह का उद्देश्य बेसिक शिक्षा को मजबूत करना है। कार्यक्रम को डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक योगेंद्र सिंह, पीयूष सिंह यादव, एबीएसए विश्वजीत सरोज, उप बेसिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद, नपा अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, भारद के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता फैजान अहमद व संचालन संजय पांडेय ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र लाल, विजय यादव, मनोज त्रिपाठी, अनिल राय, शिखा मौर्य, कंचन मौर्य, अनिल शर्मा, कन्हैया यादव, गिरिजेश, एजाज राशिद, दिनेश सिंह, प्रतिमा पांडेय, प्रियंका श्रीवास्तव, आशा सिंह, प्रतिमा राय, प्रिय राय, सुरेंद्र नाथ, कमेश, शैलेंद्र उपाध्याय सहित मंडल के शिक्षक मौजूद थे। 

No comments