प्रॉपर्टी डीलर की हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, अभी भी तीन आरोपी फरार
आजमगढ़ : सिधारी थाने की पुलिस ने बीते दो दिसंबर को चकभाई खां गांव में प्रापर्टी डीलर धनपाल यादव की हत्या में वांछित एक अन्य आरोपी को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फरार चल रहे चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। गुरुवार की सुबह सिधारी थानाध्यक्ष रामायण सिंह को जरिए मुखबीर सूचना मिली की धनपाल यादव हत्याकांड का एक आरोपी शैलेंद्र यादव पुत्र दीपचंद यादव निवासी ग्राम चकभाई खां अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने दिन में करीब दस बजे आरोपी के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments