परिनिर्वाण दिवस बसपाइयों ने मंडलीय सम्मेलन व विचार गोष्ठी का किया आयोजन
आजमगढ़ : बाबा भीमराव आंबेडकर के 62वें परिनिर्वाण दिवस पर गुरुवार को जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट भवन के सामने डॉ अम्बेडकर पार्क में पूर्व विस अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को साकार करने की जरूरत है। हमें संविधान की सही व सच्ची मंशा पर आधारित समतामूलक भारत राष्ट्र बनाने के लिए वोटों के माध्यम से सत्ता की चाबी बहन मायावती के हाथों में सौंपना होगा। रामचंद्र गौतम ने कहा कि हम सभी का परम कर्तव्य है कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। कभी सपा के कद्दावर नेता रहे पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी भी पूरी तरह सरकार पर हमलावर रहे वहीं आने वाले चुनाव में गठबंधन पर बसपा की मुखिया के निर्णय को ही मान्य बताया। वहीं सर्कार पर निशाना साधा कि ये लोग अब भगवान् को जाति में बांटने लगे हैं। वहीं बुलंदशहर की घटना को भी सरकार की ही साजिश बताया। इस अवसर पर पूर्व सांसद डा0 बलिराम, घूरा राम, मुस्तनीर फराही, डा0 उस्मान गनी, एखलाक अहमद ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान जोनल कोऑर्डिनेटर रामचंद्र गौतम, विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली, विधायक अरिमर्दन आज़ाद, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी समेत अन्य नेतागण रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments