Breaking Reports

गाजीपुर में प्रधानमंत्री की रैली में सम्मिलित होने की तैयारियों को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक



आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में डाक बंगले पर गुरुवार को गाजीपुर में 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सम्मिलित होने के लिए तैयारी बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दारा सिंह चौहान मौजूद थे।
     वन मंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने मुगलों से लड़ाई लड़ी और देश के गौरव की रक्षा की। प्रधानमंत्री 29 दिसंबर को गाजीपुर से महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में उनके नाम से डाक टिकट जारी कर उनके सम्मान को और बढ़ाने का काम करने जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के बाद आज तक राजनीतिक दलों ने राजभर समाज का वोट भले ही लिया, लेकिन महाराजा सुहेलदेव और राजभर समाज की सदैव उपेक्षा की गई। कहा कि रैली प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय को बनाया गया है और वाहन प्रमुख जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह को बनाया गया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गाजीपुर में आगमन 29 दिसम्बर को दोपहर बारह बजे होगा । सभी को रैली में 11 बजे तक पहुंच जाना है। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, विनोद राजभर, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, संचिता चौहान, सीता चौहान, विनोद उपाध्याय, हरीश तिवारी, ध्रुव सिंह, जगत नारायण गौड़, ऋषिकांत राय आदि उपस्थित थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments