Breaking Reports

पढ़ने गई तीन छात्राओं को इलाहाबाद जीआरपी पुलिस ने बरामद किया




आजमगढ़ : इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर गोदान ट्रेन में ड्रेस पहने छात्राओं पर संदेह होने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में छात्राओं ने आजमगढ़ निवासी बताया। जीआरपी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। ड्रेस पहनी छात्राओं को संदेह के आधार पर जीआरपी, प्रयागराज ने पकड़ लिया। पूछताछ में लड़कियों ने आजमगढ़ निवासी बताने के साथ अभिभावकों के बारे में जानकारी दी। जीआरपी ने अभिभावकों को जानकारी दे दी है। छात्राएं सुरक्षित जीआरपी की निगरानी में हैं।

शहर के पहाड़पुर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने गई तीन छात्राएं गुरुवार की दोपहर से लापता हैं। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद जब तीनों छात्राएं घर नहीं पहुंचीं।
  शहर कोतवाली क्षेत्र के कुंदीगढ़ मोहल्ला निवासी अलीशा पुत्री मोहम्मद अनवर, बदरका मोहल्ला निवासी सानिया पुत्री मोहम्मद तैयब खान एवं पहाड़पुर निवासी रिग्स बानो पुत्री नौशाद खान तीनों लड़कियां शहर के एक निजी विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा हैं। गुरुवार की सुबह तीनों विद्यालय को निकलीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे विद्यालय की छुट्टी होने के बाद जब तीनों छात्राएं घर नहीं पहुंचीं तो परेशान परिजन उनकी तलाश में निकल पड़े, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। हलकान परिजनों ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है। देर शाम तक लापता हुई छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज नहीं हो सकी थी। परिजन और पुलिस तलाश में जुटे हुए है।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments