Breaking Reports

विद्यार्थी परिषद ने छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की की घोषणा



आजमगढ़ : डीएवी, शिब्ली एवं श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होते ही छात्र संगठन चुनावों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) आजमगढ़ इकाई की बैठक संपन्न हुई। जिसमें महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की तथा सर्वसम्मति से शिब्ली पीजी कॉलेज से अध्यक्ष पद के लिए समर प्रताप सिंह 'धीरज', विधि संकाय के लिए अश्वनी चौहान, डीएवी पीजी कॉलेज से महामंत्री पद के लिए रितुराज सिंह तथा श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज से अध्यक्ष पद के लिए बादल सिंह एवं महामंत्री पद के लिए विकास सिंह 'अतुल' के नाम तय किये गए। संगठन मंत्री आदित्य द्विवेदी ने बताया कि जनपद में एबीवीपी पहली बार पैनल पर चुनाव लड़ाएगी। जिस को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।


बैठक में संयोजक अभिषेक पांडेय, एसएफडी प्रमुख कृशानु गिरी नगर अध्यक्ष डॉ प्रवेश सिंह, नगर मंत्री आकाश गौड़ 'गीत', साकेत श्रीवास्तव, कुलदीप गिरी, ऋषभ सिंह, तरूण श्रीवास्तव, गोपी सिंह,  शिवम श्रीवास्तव, आशीष कुमार, विशाल सिंह, डा0 रवि सिंह, अमन सिंह 'बंटी', सुधांशु ओझा, अमन सिंह सिसौदिया, लकी चौहान, प्रियम मिश्रा,  सिद्धार्थ कृष्ण आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments