Breaking Reports

नहर में पानी न होने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन



आजमगढ़ : अहरौला क्षेत्र में नहर में टेल तक पानी न आने से नाराज किसानों ने समाजसेवी लक्ष्मी चौबे के नेतृत्व में बुधवार को केदारपुर ओवरहेड पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे किसान काफी आक्रोशित है। किसानों का कहना है कि महीनों से नहर में पानी का पता नहीं है। नहरों की सफाई कराने का हवाला देकर बंद कर देता है। सिंचाई का भी समय निकला जा रहा है। पानी के अभाव में उनके पैदावार व विकास पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि चार दिन पहले शारदा सहायक खंड 32 में पानी तो छोड़ा गया है लेकिन पानी खेतों तक नहीं पहुंचा। इस मौके पर बेचन यादव, डा. राजेश कुमार, राहुल चौबे, रामधारी चौबे, नीरज, रितेश, राम सहाय, बृजराज पूर्व प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments