एबीवीपी के प्रत्याशियों ने किया नामांकन
आजमगढ़ : महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव के विभिन्न पदों के लिए छात्रों ने बुधवार को नामांकन किया। इसके चलते कालेज में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आजमगढ़ इकाई के प्रत्याशियों ने अपने महाविद्यालय में नामांकन किया। शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज से अध्यक्ष पद के लिए समर प्रताप सिंह 'धीरज', विधि संकाय के लिए अश्वनी चौहान, डीएवी पीजी कॉलेज से महामंत्री पद के लिए रितुराज सिंह तथा श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज से अध्यक्ष पद के लिए बादल सिंह एवं महामंत्री पद के लिए विकास सिंह 'अतुल' ने नामांकन किया। छात्र नेता जुलूस निकालकर महाविद्यालय पहुंचे। निर्धारित समय में ढोल नगाड़े के संग नामांकन जुलूस निकाला।
इस दौरान संगठन मंत्री आदित्य द्विवेदी, एसएफडी प्रमुख कृशानु गिरी नगर अध्यक्ष डॉ प्रवेश सिंह, नगर मंत्री आकाश गौड़ 'गीत', डा0 रवि सिंह, साकेत श्रीवास्तव, कुलदीप गिरी, ऋषभ सिंह, तरूण श्रीवास्तव, गोपी सिंह, शिवम श्रीवास्तव, आशीष कुमार, विशाल सिंह, अमन सिंह 'बंटी', सुधांशु ओझा, अमन सिंह सिसौदिया, लकी चौहान, प्रियम मिश्रा सिद्धार्थ कृष्ण, सूरज मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments