प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड : प्रधान संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के बुदैठा चकभाई खां गांव में गत रविवार को हुए हत्या को लेकर प्रधान संघ ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने कहा कि धनपाल उर्फ कौआ की जानबूझ कर हत्या नहीं की गई, बल्कि यह एक दुर्घटना है, जिससे सभी लोग आहत हैं। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि प्रधान गोपाल यादव के घर पर विपक्षियों ने जाकर महिलाओं को मारा-पीटा तथा अपशब्द कहे। इसकी सूचना पुलिस के 100 डायल सेवा व सिधारी थाने की पुलिस को दी गई। जब से यह घटना हुई है तब से आए दिन विपक्षी ग्राम प्रधान के घर पर हमला कर रहे हैं। सभी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने ग्राम प्रधान को न्याय दिलाने के आश्वासन दिए और घटना की निष्पक्ष जांच पड़ताल करने के लिए एसपी रवि शंकर छवि को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में निर्दोष लोगों को न घसीटा जाए।
प्रधान संघ मुख्य आरोपी प्रधान रामगोपाल के पक्ष में मैदान उतरा है। प्रधानों ने आरोप लगाया कि गोपाल ने बाबूराम को परािजत किया था। इसिलए वह उनसे रंजिश रखता है। वह अपने गुर्गे धनपाल को झगड़ा के लिए निरंतर उकसाता था। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण ये लोग निरंतर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते थे। धनपाल के खिलाफ विभन्न थानों में आपराधिक मुकदमें दर्ज है। घटना में अभियुक्त बनाये गये महेंद्र, रामजनम, शिवजनम तो घटना के समय मौके पर थे ही नहीं। प्रधान सहित सभी को इस ममाले में रंजिशन घसीटा जा रहा है। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस मौके पर सुभाष यादव, दीपचंद, सूर्य प्रकाश यादव, ओम प्रताप, सुभाष यादव, पारस सोनकर, बालदीन यादव, चंदन निषाद, बलिराम यादव, नीलू पाठक, विनोद यादव प्रधान, राजकरन यादव, हरिदर्शन यादव, झारखंड सिंह, श्यामदेव, जगदीश यादव, पप्पू यादव, सुरेश यादव, रामनंद यादव, दीपचंद यादव आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments