लाइसेंसी बंदूक चोरी के आरोप में एक अपराधी गिरफ्तार
आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के उदियाँवा गांव में 20 नवंबर की रात कमलेश तिवारी पुत्र रामजियावन तिवारी के बरामदे से12 बोर एक नाली बंदूक, आभूषण, दो लाख नगद चोरी हो गया था। जिसके संबंध में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक बरदह, राजकुमार सिंह मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0-250/18 धारा 380/457 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त की तलास में थाना क्षेत्र में थें कि जरिए मुखबिर सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम उदियांवा से हुई चोरी की बन्दूक को बेचने के लिए अभियुक्त मोटर साइकिल से जिवली मोड़ के रास्ते गौराबादशाहपुर जा रहा हैं। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए, प्रभारी निरीक्षक बरदह मय हमराह के जिवली मोड़ पर पहुचें कि एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने रोकने का इशारा किया गया तो अपने आपको पुलिस से घिरा पाकर गाड़ी की गति को बढ़ा कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल द्वारा एक अभियुक्त तो पकड़ लिया गया। जिसके पास से चोरी की एक अदद लाइसेंसी बन्दूक बारह बोर व एक एक अदद कारतूस जिन्दा व एक बिना नम्बर की मोटर साइकिल व चोरी के 2280 रू0 बरामद किया गया ।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments