Breaking Reports

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत



आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर को दो बाइकों में टक्कर होने से बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। उसी दौरान ट्रक ने उसे रौंद दिया।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी 24 वर्षीय तलहा पुत्र नसीम अहमद शनिवार की दोपहर को किसी कार्य से सरायमीर कस्बा के खरेवां मोड़ पर आया था। वह कुछ देर बाद बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहा था। कुछ दूर गया था कि तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक में टक्कर हो गई जिससे वह बाइक से सड़क पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि उसी दौरान सरायमीर की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में वह आ गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेवां ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो उनके चीख-पुकार से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृत युवक चार बहन व तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments