Breaking Reports

छात्रसंघ चुनाव : शिब्ली कॉलेज से एहतेशाम, डीएवी कॉलेज से तरुण, दुर्गा जी कॉलेज से अभय, गांधी कॉलेज से सत्यम अध्यक्ष निर्वाचित



आजमगढ़ : जनपद के चार महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव के लिए भी सोमवार को भारी गहमा-गहमी के बीच सुबह आठ बजे से दो बजे तक मतदान हुआ। मतदान के बाद देर शाम मतगणना पूरी होने पर चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को शिब्ली नेशनल पीजी कालेज में मतगणना हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सैयद एहतेशाम हैदर ने 1907 मत प्राप्त किया वहीं मोहम्मद शारिक खान को 1425 मत प्राप्त हुए। इस तरह सैयद एहतेशाम हैदर ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद शारिक खान को 482 मतों से पराजित किया। इसके अलावा धीरज सिंह को 1111 मत, योगेश कुमार चौहान को 285 मत मिले। महामंत्री पद पर मो. अरशद ने 1873 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. शादिक को 518 मतों से पराजित किया। शादिक को 1355 मत मिले। देवदत्त उपाध्याय को 909 व शौर्य सिंह को 563 मत मिले। विज्ञान संकाय में अकरम शब्बीर 612 मत प्राप्त कर अबू ओसामा को 38 मतों से हराया। कला संकाय प्रतिनिधि के रूप में शफीक उर रहमान 698 मत प्राप्त कर शुभम यादव को 89 मतों से हराया। शुभम यादव 609 मत प्राप्त हुए। वाणिज्य संकाय में अबू हमजा ने 532 मत प्राप्त कर मोहम्मद कामरान को 110 मतों से पराजित किया। कामरान को कुल 422 मत मिले। विधि संकाय में अबू हाशिम 171 मत पाकर अश्वनी चौहान को 21 मतों से पराजित किया। अश्वनी को कुल 150 मत मिले। शिक्षा संकाय में मोहम्मद समीर 34 मत पाकर गोविंद मौर्य को 33 मत से हराया। गोविंद मौर्य को मात्र एक मतों से संतोष करना पड़ा।
 शिब्ली कालेज के छात्रसंघ चुनाव में कुल 4795 मत डाले गए। महाविद्यालय के प्राचार्य गयास अहमद ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष तथा महामंत्री एवं संकाय प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराया।


इसी क्रम में डीएवी पाजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर तरुण यादव ने 1466 मत पाकर 733 मतों के भारी अंतर से कृष्णकांत यादव को हराया। कृष्णकांत यादव को 733 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विशाल दुबे 1269 मत पाकर प्रवीण कुमार चौधरी को 736 मतों के भारी अंतर से हराया। प्रवीण को 531 मत मिले। इसके अलावा मनीष यादव को 288, मिथिलेश यादव को 28 मत व ज्ञानेंद्र यादव को 47 मत प्राप्त हुआ। महामंत्री पद के लिए अजय यादव ने 864 मत पाकर ऋतुराज सिंह कन्हैया को 75 मतों से हराया। ऋतुराज सिंह को 789 मत मिला। इसके अलावा दीपक कुमार लखरांव को 312 मत, दीपक कुमार 115, आकाश यादव को 42 व रवि यादव आर्यन को 46 मत मिला। इसके अलावा विशाल राजभर संयुक्त मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर कृष्णा सोनकर व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अमरेंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
    विजयी प्रत्याशियों को मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज सिंह व प्राचार्य सुचिता श्रीवास्तव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।



श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी का छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्वक सपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सत्यम चौबे 491 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी अंजेश यादव 61 मत से हराया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अनिल राजभर ने 501 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यशवंत गौतम को पराजित किये। इसी प्रकार महामंत्री पद पर सूरज कुमार ने 451 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को शिकस्त दी। शिक्षा संकाय से आदित्य कुमार, कला संकाय से अमीर हमजा, पुस्तकालय में ज्योतिरादित्य गुप्ता में निर्विरोध चुने गए। जीते प्रत्याशियों के समर्थकर जमकर नारेबाजी करते हुए अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नारेबाजी किये लेकिन पुलिस ने उन्हें जुलूस निकालने नहीं दिया। चुनाव अधिकारी कैलाश नाथ गुप्ता ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाकर प्रमाण-पत्र दिये।


श्रीदुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर में छात्रसंघ चुनाव में 2566 मतदाताओं के सापेक्ष 1317 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किये। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभय यादव ने एकमात्र प्रतिद्वंदी बादल सिंह को 223 वोट से पराजित किये। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विशाल यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी अनिल चौहान को 128 मतो से हराया। महामंत्री पद पर दीपक यादव ने प्रतिद्वंदी विकास सिंह को 464 मतों से पराजित किये। उपमंत्री पद पर रविन्द्र यादव ने प्रतिद्वंदी अरूण प्रजापति ने 41 मतो से शिकस्त दी। जबकि कला संकाय में ओमकार यादव, विज्ञान संकाय में कौशल कुमार निगम, कृषि संकाय में संजय गुप्ता व शिक्षा संकाय में दीपक कुमार निर्विरोध चुनाव जीत गये। चुनाव अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलायी और प्रमाण-पत्र वितरित किये।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments