Breaking Reports

पत्नी के छोड़कर चले जाने से दुखी पति ने की आत्महत्या



आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघई खास गांव में सोमवार की रात को एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
      मेघई खास गांव निवासी 58 वर्षीय सुरेश सिंह पुत्र हरिहर सिंह की पहली पत्नी की काफी अर्से पूर्व मौत हो चुकी है। उसने चार वर्ष पूर्व दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी भी उसे चार दिन पूर्व छोड़कर चली गई थी। परिजनों का कहना है कि दूसरी पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद से ही वह काफी दुखी रहता था। सोमवार की रात को वह भोजन कर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। रात में जब परिवार के लोग सो गए तो उसने कमरे में छत के चुल्ले में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह जब वह काफी देर बाद भी सोकर नहीं उठे तो परिजन दूध लाने के लिए उन्हें जगाने पहुंचे। आवाज देने के बाद भी जब अंदर से बंद कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांका तो अंदर फंदे से उनका शव लटकते देख सन्न रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर लगभग एक घंटे बाद जीयनपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सुरेश की शादी-शुदा दो पुत्रियां बंदना और साधना अपने घर रहती हैं। जबकि इकलौता पुत्र शमशेर सिंह ननिहाल में रहता है।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments