Breaking Reports

शिक्षक पर लगाया अश्लील फोटो वायरल करने और धमकी देने का आरोप



आजमगढ़ : लखनऊ की एक छात्रा के संपर्क में आने पर जिले के प्राइवेट स्कूल का शिक्षक उसका अश्लील फोटो वायरल कर दिया। विरोध करने पर छात्रा को शिक्षक जान से मारने की धमकी देने लगा।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के कानपुर रोड पर रहने वाली एक छात्रा की बहन जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई है। छात्रा का अपने बहन के घर आते-जाते समय एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक से संपर्क हो गया। शिक्षक लखनऊ जाने पर छात्रा से भी मिलता जुलता था। इस दौरान शिक्षक ने छुप कर छात्रा का अश्लील फोटो खींच लिया और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। अश्लील फोटो वायरल होने की जानकारी होने पर छात्रा ने विरोध करना शुरू किया,तो शिक्षक उल्टे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे तंग आकर छात्रा ने राज्य महिला आयोग में शिकायत की। महिला आयोग के पत्र को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी कमलेश बहादुर ने कंधरापुर थाने की पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
    कंधरापुर पुलिस ने पीड़िता छात्रा की तहरीर पर अश्लील फोटो वायरल करने और धमकी देने के आरोप में शैलेंद्र उपाध्याय नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी युवक एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्यापक बताया जाता है।

No comments