Breaking Reports

पेड़ काटते समय गिरी डाल से दब कर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत



आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव में मंगलवार को सुबह लगभग आठ बजे पेड़ काटते समय गिरी डाल से दब कर डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गई।
    महराजगंज थाने के कुढ़ही गांव निवासी जगदीश निषाद का डेढ़ वर्षीय पुत्र आकाश अपनी मां के साथ मुबारकपुर थाने के सोनवारा गांव निवासी नाना चुन्नू निषाद के घर आया था। मंगलवार की सुबह घर के बगल में खेल रहा था। वहीं पर दो व्यक्ति शीशम का पेड़ काट रहे थे। खेलते-खेलते मासूम बालक पेड़ के पास पहुंच गया। उसी दौरान काटे जा रहे पेड़ की डाल नीचे गिर गई। जिसमें डाल के नीचे वह दब गया। वहां मौजूद लोग दौड़कर पेड़ की डाल हटाते कि तब तक मासूम की मौत हो गई थी। बेटे की मौत से मां दहाड़े मार कर रो पड़ी। चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गया। इस बीच मौका पाते ही पेड़ काट रहे दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत आकाश के नाना की तहरीर पर पुलिस ने बरखू एवं इकरान के खिलाफ अनिच्छित हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments