Breaking Reports

सिंचाई करने गए किसान की मौत



आजमगढ़ : बरदह थाने के देवापुर गांव में शुक्रवार की रात में कुएं में गिरने से 55 वर्षीय अधेड़ किसान की मौत हो गई। वह खेत की सिंचाई कर देर रात को घर लौट रहा था।
     बरदह थाने के लसड़ा खुर्द गांव निवासी छटंकी बिंद पुत्र दलजीत बिंद का खेत बगल के गांव देवापुर में है। छटंकी शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए घर से निकला था। दिन भर खेत की सिंचाई की और देर रात तक घर लौट कर नहीं आया। इस पर परिजन उसे रात भर तलाश करते रहे। इस बीच शनिवार को सुबह घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर देवापुर गांव में जाने वाले चकरोड किनारे कुएं में ग्रामीण शव देख कर अवाक रह गए। सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत किसान के पास पांच पुत्र और छह पुत्रियां हैं। पिता की मौत से बेटियों संग मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बरदह थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। बहरहाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments