Breaking Reports

जनपद से गायब छात्राएं जा रही थी मुम्बई



आजमगढ़ : प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर बीते गुरुवार को बरामद की गई आजमगढ़ की तीन छात्राओं को शनिवार को आरपीएफ प्रभारी राशिद बेग मिर्जा व जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया। पूछताछ के दौरान छात्राओं ने बताया कि वह मुंबई के ताज होटल में रहने के लिए घर से निकली थीं। तभी प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।  आरपीएफ प्रभारी राशिद बेग मिर्जा ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कुंदीगढ़ मोहल्ला निवासी यशा पुत्री मोहम्मद अनवर, बदरका मुहल्ला निवासी सानिया पुत्री मोहम्मद तैयब खान एवं पहाड़पुर निवासी रिफा बानो पुत्री नौशाद खान तीनों लड़कियां शहर के एक निजी विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा हैं। गत गुरुवार की सुबह वह तीनों आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से शाहगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से गोदान एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी में बैठकर वह मुंबई जा रही थी। तभी जीआरपी ने संदेह होने पर तीनों छात्राओं को रोक लिया।

No comments