एटीएम कार्ड बदलकर पैसा उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया
आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर मय हमराहीयान के मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुक्खु यादव पुत्र स्व0 हरिनाथ यादव सा0 टेकमलपुर थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ को सुरजनपुर मोड़ पर हिरासत पुलिस में लिया गया। जामातलाशी से बेईमानी/चोरी से प्राप्त किये रुपयों में से 15100 रुपया बरामद हुआ। तथा अपने अन्य सहयोगियो के बारे मे पुछताछ से बताया कि उसके सहयोगी मुसाफिर पुत्र हरिश्चन्द्र सा0 गड़हा थाना गम्भीरपुर, इम्तियाज उर्फ व पुत्र मंसूर सा0 फरीहा थाना निजामाबाद, हाल पता- इसरौली थाना सरायमीर, श्यामलाल पुत्र निरहू सा0 सुरजनपुर थाना गम्भीरपुर, राजेश पुत्र जियालाल सा0 बरवा जलालपुर थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ सैनिक ढाबे पर मौजूद है। चारो उपरोक्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस सैनिक पहुँची तो फरीहा मोड़ पर चार व्यक्ति खड़े थे। जिनसे नाम पता पुछते हुए सभी अपने जुर्म का इकबाल किये व फ्राड करके पैसे चोरी करने के तरीके व बाद आवश्यक लिखा पढ़ी करते हुए हमराही कर्मचारीगण की मदद से समय करीब 09.55 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी से मुसाफिर के पास से 600 रुपया व मोटर सायकिल की डिग्गी से 160000 रुपया व एक अदद स्क्रीन टच मोबाइल, इम्तियाज के पास से 10000 रुपया व बेईमानी के पैसे से खरीदा हुआ होण्डा एक्टिवा बिना नम्बर, श्यामलाल के पास से 10020 रुपया, राजेश के पास से 15050 रुपया बरामद हुआ।
मुख्य अभियुक्त मुसाफिर ने बताया कि जनधन खातों का नम्बर, ATM CARD नम्बर तथा CARD EXPIRE DATE प्राप्त कर बैंक कर्मी को झाँसे में रखकर अपना मोबाइल नम्बर उक्त खाते में फीड कर PHONE PAY APP की सहायता से सम्बन्धित खातों की धनराशि अपने इच्छित खातों में भेज कर अपने सहयोगियों के माध्यम से ATM CARD व चेक के द्वारा निकाल लेता है।
गिरफ्तार करने वाली टीम प्र0नि0 अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना गम्भीरपुर, उ0नि0 बाँक बहादुर सिंह प्रभारी चौकी गोसाई की बाजार, का0 नौशाद अहमद, का0 अभिषेक सिंह यादव सम्मिलित थे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments