Breaking Reports

एटीएम बदलकर सफाई कर्मचारी का उड़ाया लाखो रूपये



आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौवा निवासी सफाई कर्मचारी का डेबिट कार्ड बदल कर जालसाज ने खाते से एक लाख 18 हजार रुपये उड़ा दिये।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी मेवाराम पुत्र कैलाश सफाईकर्मी के पद पर नियुक्त है। वह 24 नवम्बर को जीयनपुर बाजार के इंडिया 1 एटीएम से दो हजार रुपये निकाल कर वह बाहर निकला। तभी अनजान व्यक्ति से धक्का लगने पर उसका कार्ड गिर गया और धक्का देने वाले व्यक्ति ने उठा कर दूसरा कार्ड दे दिया। मेवाराम का खाता नंबर मोबाइल नंबर से नहीं जुड़ा था। ऐसे में खाते से लेने-देन का मैसेज नहीं आता था। सात दिसंबर को वह लाटघाट यूनियन बैंक शाखा पर अपने खाते से पैसा निकालने गया। विड्राल भर कर कैशियर को दिया। इस पर कैशियर ने बताया कि खाते में एक भी पैसे नहीं बचे हैं। उसने बैंक प्रबंधक से संपर्क कर खाते का डिटेल निकलवाया तो पता चला कि 24 नवंबर से एक दिसंबर तक खाते से कार्ड के जरिए एक लाख 18 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments