गैंगरेप पीड़िता से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
आजमगढ़ : शनिवार को लखनऊ से आए सपा के प्रतिनिधिमण्डल के साथ जिले के पदाधिकारी गैंग रेप पीड़िता के घर पहुंचे। पीड़िता के साथ ही परिजनों से वार्ताकर घटना की जानकरी ली। पीड़ित परिवार को हर तरह से न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। प्रतिनिधिमण्डल में शामिल सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पार्टी चुप नहीं बैठेगी। संसद सत्र में मामले को उठाया जाएगा। इससे पूर्व 10 दिसम्बर को रानी की सराय थाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, एमएलसी रामजतन राजभर, विधायक संग्राम यादव, नफीस अहमद,कल्पनाथ पासवान, एमएलसी राकेश यादव, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, पूर्व प्रमुख इसरार अहमद आदि शामिल रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments