Breaking Reports

पुलिस ने बैटरी चोर को दबोचा



 आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ रवि शंकर छवि द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत उपनिरीक्षक श्री रोहन राकेश सिंह मय हमराह के थाना क्षेत्र में मौजूद थे। तभी मुखबिर से  सूचना मिली कि एक व्यक्ति पल्सर गाड़ी पर चोरी की दो अदद बैटरी बेचने की नियत से कही जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुचकर अभियुक्त को चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
    पुछताछ पर अभियुक्त ने अपना नाम निरंजन गौतम पुत्र जियालाल गौतम, निवासी-भादो, थाना-दीदारगंज, आजमगढ़ बताया। अभियुक्त की निशानदेही पर 07 अदद चोरी की बैटरी बरामद किया गया।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments