जिला कुश्ती संघ का किया गया निर्वाचन, राजेंद्र प्रसाद अध्यक्ष निर्वाचित
आजमगढ़ : सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हाल में रविवार को जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राधा मोहन गोयल की अध्यक्षता में कुश्ती संघ की आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से कुश्ती संघ के पदाधिकारियों को निर्वाचन किया गया। इस दौरान सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर आनंददेव उपाध्याय को चुना गया। इसी क्रम में प्रवीण कुमार यादव को जिला कुश्ती संघ का सचिव एवं अवधेश यादव को महिला कुश्ती सचिव बनाया गया। संयुक्त सचिव के पद पर सत्यवान यादव, रामअवध यादव एवं श्यामसुंदर गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष युगान्त उपाध्याय को बनाया। इस मौके पर अमेरिका पहलवान, सतीश जालान, बुझारत यादव, चंद्रिका यादव, अवधराज यादव, ईश्वरचंद्र यादव, राजेंद्र यादव, अखिलेश यादव, सुनील कुमार यादव आय-व्यय निरीक्षक, जवाहर यादव एवं जगदीश पहलवान को तकनीकी सलाहकार बनाया। इस दौरान सभी अखाड़ो के उस्ताद व पूर्व पहलवानों को सम्मानित किया गया।

No comments