Breaking Reports

जनपद में हार्दिक पटेल का हुआ जोरदार स्वागत



आजमगढ़ : किसान क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल शनिवार की रात आठ बजे कुशीनगर से प्रयागराज जाते समय सगड़ी क्षेत्र के बघवरवा लाटघाट में विद्यासागर सिंह पटेल के निवास पर आयोजित बैठक में शामिल हुए।
     रात में ही सगड़ी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने लाटघाट बाजार में अपने नेता का स्वागत फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में हार्दिक पटेल ने कहा कि हम नौजवानों किसानों, गरीबों, शोषितों की लड़ाई को लड़ रहे हैं। हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हम किसी राजनीतिक पार्टी की स्थापना नहीं करेंगे और न ही राजनीतिक दल जाएंगे। हम अपने किसान क्रांति सेना संगठन के माध्यम से ही लोगों की समस्याओं के लिए आंदोलन करेंगे। हमारे कुर्मी समाज के लोग से जहां भी रहो, एकजुट रहो। एकता में ही बल है।बैठक को रामसकल सिंह पटेल, ग्राम प्रधान नागेंद्र सिंह पटेल, परमानंद सिंह पटेल आदि लोगों ने भी संबोधित किया। बैठक से पहले पटेल मानव सेवा संस्थान सगड़ी इकाई के कार्यकर्ता वरुण सिंह पटेल, सोमनाथ सिंह पटेल ने सरदार पटेल की पुस्तक हार्दिक पटेल को भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता राम सकल सिंह पटेल व संचालन विद्यासागर सिंह पटेल ने किया।

No comments