शिकायतों का समय से करे निस्तारण : मण्डलायुक्त
आज़मगढ़ : मण्डलायुक्त जगत राज एवं पुलिस उप महानिरीक्षक विजय भूषण ने शनिवार को जनपद के थाना रानी की सराय में आयोजित थाना दिवस का औचक निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त जगत राज ने निर्देशित किया कि आने वाले सभी मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं जिससे फरियादियों को समय से न्याय मिल सके। कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक स्थायी निस्तारण करे ताकि शिकायतकर्ता को पुनः उसी समस्या को लेकर बार-बार आने की जरूरत न पड़े। डीआइजी विजय भूषण ने कहा की मामले के निपटारे में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए टीम गठित कर समय से निस्तारण करें। प्रस्तुत प्रकरण में शाहखजुरा गांव में चल रहे भूमि बंटवारे के मामले में अधिकारीद्वय ने निर्देश दिए कि जब तक न्यायालय से फैसला नहीं हो जाता, तब तक कोई पक्ष दावेदारी नहीं करेगा। अन्य मामलों के लिए मौके पर ही तीन टीम का गठन किया और निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान राजस्व टीम भी मौजूद रही।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments