Breaking Reports

प्रसपा ने कलंक दिवस के रूप मे काली पट्टी बांध निकाला जुलूस



आजमगढ़ : छह दिसंबर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने कलंक दिवस के रूप मे मनाया। मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव, महिला प्रमुख महासचिव सुनीता सिंह व जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों समर्थक काली पट्टी बांध जुलूस निकाला। यह जुलूस कलेक्ट्रेट होते हुए डीएवी तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा से इलाहाबाद बैंक होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर आकर समाप्त हुई।
   मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव ने कहा कि आज देश सांप्रदायिक ताकतों के हाथों में महफूज नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं का मखौल उड़ाया जा रहा है। भाजपा देश के गंगा.जमुनी संस्कृति को तार-तार कर धर्म का इस्तेमाल वोट की राजनीति के लिए कर रही हैं। इसके चलते आज देश का बड़ा तबका अल्पसंख्यक समुदाय भयभीत व असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो देशहित में नहीं है। छह दिसंबर 1992 की घटना की पुनरावृत्ति हम संघर्षो के बल पर नहीं होने देंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव डा0 राजेंद्र यादव, आनंद उपाध्याय, अतुल यादव, अजीम उर्फ बाबा, मनीष यादव, लल्लन तिवारी, सुरेंद्र चौहान, अरविंद यादव, कैलाश यादव, कृष्णा सिंह, कमलाकांत यादव, जावेद अहमद, ओंकार नाथ तिवारी, सलमा सितारा, फौजदार यादव, धीरेंद्र यादव, बंटू सिंह, देवनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments