ये नया हिन्दुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी
सितम्बर 2016 में उड़ी हमले के बाद भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया। फिल्म की कहानी उड़ी हमले और देश के जवानों के ऊपर बेस्ड है जो बिना अपनी जान की परवाह किए देश के लिए आतंकियों से लड़ते रहते हैं। फिल्म में उड़ी हमले के बाद एलओसी पार किए गए सेना के जवानों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी कहती है। उड़ी में आतंकियो द्वारा किए गए हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के 11 दिन बाद सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर 38 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था।
फिल्म में विकी कौशल एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में विकी कौशल के अलावा, परेश रावल, यामी गौतम और निमरत खैरा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म आदित्य धर द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई।फिल्म 'उड़ी' को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है और यह 11 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म में दमदार डायलॉग भी है जो जवानों में जोश भर देंगे-
'फर्ज और फर्जी में बस एक मात्रा का अंतर होता है, अगर मैं अपने देश और भाईयों के लिए अब नहीं लड़ा तो मैं अपनी नजरों में फर्जी बनकर रह जाऊंगा।'
'पाकिस्तान जो भाषा समझता है उसी भाषा में पाकिस्तान को समझाने का समय अब आ गया है- सर्जिकल स्ट्राइक सर।' 'ये हिन्दुस्तान अब चुप नहीं बैठेगा, ये नया हिन्दुस्तान है। ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।'
'वक्त आ गया है खून का बदला खून से लेने का। उन्हें कश्मीर चाहिए और हमें उनका सर।'
'अपनी 72 हूरों को हमारा सलाम बोलना, कहना दावत पर इंतजार करें, आज बहुत सारे मेहमान भेजने वाले हैं।'

No comments