दो बाइकों की आपस में जबरदस्त टक्कर, एक व्यक्ति की मौत
आजमगढ़ : जहानागंज.सठियांव मार्ग के रामपुर गांव स्थित एक विद्यालय के पास बुधवार की शाम दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जहानागंज थाने के मिश्रा मार्केट मुस्तफाबाद निवासी 38 वर्षीय लक्ष्मी मौर्य पुत्र रामप्रसाद मौर्य बुधवार को दोपहर लगभग ढाई बजे बाइक से सठियांव से जहानागंज आ रहा था। इधर जहानागंज से मुस्तफाबाद निवासी मुकेश ठठेरा पुत्र शिवकुमार सठियांव जा रहा था। इस बीच सठियांव.जहानागंज मार्ग पर रामपुर गांव के पास डिग्री कालेज के सामने दोनों के बीच आमने.सामने टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जहानागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते ही गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी मौर्य की मौत हो गई। जबकि घायल मुकेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments