अच्छे टर्न आउट वाले अवैतनिक अधिकारी व होमगार्ड्स किये गये सम्मानित
आजमगढ़ : मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्ड्स आजमगढ़ में होमगार्ड्स दिवस समारोह 2018 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स डीएन सिंह ने बताया है कि इस वर्ष होमगार्ड्स दिवस समारोह 2018 का आयोजन धूम-धाम से मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्ड्स आजमगढ़ पर किया गया। इस अवसर पर प्रातः 9.00 बजे विभागीय ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहगण के पश्चात अच्छी वर्दी धारण करने वाले और अच्छे टर्न आउट वाले अवैतनिक अधिकारियों/होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन में उपस्थित समस्त वैतनिक अधिकारियों/कर्मचारियों व अवैतनिक अधिकारियों/होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए उन्हें जिला/पुलिस प्रशासन के साथ सहयोगी रूप में अपने दायित्वों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ भी दिलायी गयी।
इस अवसर पर रणजीत सिंह, मण्डलीय कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स आजमगढ़, सतीश कुमार सिंह व कमलेश कुमार यादव वैतनिक निरीक्षक, शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिला कमाण्डेन्ट के सहायक एवं जनपद के समस्त अराजपत्रित अधिकारी/ कर्मचारी व अवैतनिक अधिकारी/होमगार्ड्स स्वयंसेवक भारी संख्या में मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र पर उपस्थित रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments