Breaking Reports

गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से मछली विक्रेता की मौत



आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के पवई-माहुल मुख्य मार्ग पर स्थित निजामपुर मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर को गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
    अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी 30 वर्षीय दशरथ गौतम पुत्र अपरबल गौतम मछली बेचकर जीवनयापन करता था। वह शनिवार की दोपहर को लगभग दो बजे सुम्हाडीह बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। निजामपुर मोड़ के समीप पहुंचा था कि क्रय केंद्र से गन्ना लोड कर जा रहे ट्रक से कुचल जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की खबर पाकर पवई के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसे भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल ने अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। मृत मछली विक्रेता चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पास तीन पुत्री और एक पुत्री है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों को कोहराम मच गया। पत्नी रीमा पति की मौत के सदमे से बेहोश हो गई।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments