Breaking Reports

पुलिस की बड़ी लापरवाही : चार वर्ष बाद दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा



आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी युवक ने अपनी पुत्री की हत्या के संबंध में चार साल बाद फूलपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
  प्राप्त जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी अशोक कुमार गिरी पुत्र कल्पनाथ गिरी ने अपनी पुत्री की हत्या के संबंध में चार साल बाद फूलपुर कोतवाली में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर में पीड़ित पिता अशोक कुमार ने दर्ज कराया कि उसकी पुत्री किरन की शादी वर्ष 2002 में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा निवासी राजेश गिरी पुत्र दिनेश गिरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने 5 जनवरी 2015 से 27 मार्च 2015 के बीच में उसकी पुत्री की हत्या कर दिए और शव को कहीं गायब कर दिए। पीड़ित का कहना है कि तहरीर देने के बाद भी जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। फूलपुर कोतवाल नागेश उपाध्याय का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर पति राजेश समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments