भाजपा जनता को गुमराह करके लोकसभा चुनाव जीतना चाहती हैं : पूर्व मंत्री
आजमगढ़। सपा सदर विधान सभा की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता सदर विधानसभा के अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव और संचालन शिवमूरत यादव ने किया। सात से 20 जनवरी तक चलने वाले समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम को लेकर सपाइयों ने कमर कस ली है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य आदि अपने विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं की टीमों के साथ गांवों में जाएंगे। देश और प्रदेश सरकार के जनविरोधी कार्यों, अत्याचार, अराजकता, बढ़ते बलात्कार व अन्य घटनाओं के बारे में बताएंगे। सपा के विकास कार्यों की याद दिलाएंगे। जो पदाधिकारी इसमें रुची नहीं लेगा उसकी सूचना प्रदेश पार्टी कार्यालय को प्रतिदिन भेजी जाएगी। सात से 20 जनवरी तक चलने वाले समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी के चौपाल कार्यक्रम को गांव-गांव जाकर सफल बनाते हुए भाजपा सरकार के झूठ को जनता से बताने की जरूरत है। भाजपा के लोग जनता को गुमराह करके लोकसभा चुनाव 2019 में वोट लेना चाहते हैं। इस बार पिछड़ी जाति के लोग गुमराह होने वाले नहीं हैं। पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, विजय यादव, बबीता चौहान, मूलचंद यादव, वेद प्रकाश यादव, देवेंद्र राय, कृष्णानंद यादव, विजई, अबरार खान, राम नवल यादव, तारीख फैसल, राजकुमार यादव, सुधीर राय, राजाराम सोनकर आदि थे।

No comments