जलनिकासी की व्यवस्था न होने से आक्रोशित मुहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़ : मुबारकपुर नगर पालिका क्षेत्र के मुहल्लेवासियों ने जलनिकासी की व्यवस्था न होने से गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए परिसर में धरने पर बैठ गए।
मुहल्लेवासियों का कहना है कि शीघ्र दोनों मुहल्ले के लोगों के घरों में जमा पानी निकालने की व्यवस्था की जाए व भू-माफियाओं के खिलाफ पालिका द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाए। इसके साथ ही मुहल्लेवासियों ने पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल मजीद अंसारी को मांगों से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपा। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही दोनों मुहल्ले पुरारानी व पुराखिजिर में जलनिकासी की व्यवस्था पालिका द्वारा कराया जाएगा और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि को दिए गए प्रार्थना पत्र में दोनों मुहल्लेवासियों का आरोप था कि दोनों पोखरियां नगर पालिका की संपत्ति है। इसे बतौर सिकमी पथरू आदि द्वारा प्रयोग किया गया, फिर राजस्व अभिलेख में धोखाधड़ी करके पथरू ने गलत प्रविष्टि के भूमिधरी दर्ज कराई और उसे कुछ लोगों को बेच दिया। धरना देने वालो में असरार अहमद, हुसैन अहमद, अंसार अहमद, अख्तर जमाल, अली हम्माद आदि थे।

No comments