Breaking Reports

समरसता भोज में हजारों की संख्या में लोग हुए सम्मिलित



आजमगढ़ : शनिवार को बाबू कृष्ण मुरारी सिंह ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक समरसता भोज में आमजन सहित आला अधिकारी भी शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त जगत राज एवं संस्था प्रबंधक भाजपा नेता खड्ग बहादुर सिंह ने भोज का शुभारंभ वनवासी समाज के लोगों पर गुलाब का फूल उड़ाकर किया। सुबह 11 बजे से ही समरसता भोज में आने वालों का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
  भोज में आए वनवासी समाज के हजारों लोगों को खिचड़ी खिलाई गई और बर्तन भी दिए गए, जबकि 50 दिव्यांगों में ट्राई साइकिल वितरित की गई। मंडलायुक्त ने शासन द्वारा संचालित योजनाएं गिनाई और गरीबों के उत्थान के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह व संचालन सुनीता सिंह ने किया। इस मौके पर संगठन मंत्री विद्यासागर सोनकर, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू, श्रीकृष्ण पाल, देवेंद्र सिंह, इस्कॉन मंदिर के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखविंदर खुराना, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विवेक सिंह, अरविंद जयसवाल, पिंटू मिश्रा, संतोष सिंह, डा.अशोक सिंह, सगड़ी उपजिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी अजय यादव समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

No comments