प्रदेश संगठन मंत्री ने सपा-बसपा के गठबंधन को राज सुख के लिए बेमेल गठबंधन बताया
आजमगढ़ : शनिवार को बाबू कृष्ण मुरारी सिंह ट्रस्ट के तत्वावधान में समरसता भोज में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री विद्यासागर सोनकर सम्मिलित हुये। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सपा-बसपा के गठबंधन को राज सुख के लिए बेमेल गठबंधन बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही केंद्र व प्रदेश सरकार का गुणगान किया। कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार गरीबों, किसानों और नौजवानों के लिए योजनाएं संचालित कर समरसता फैला रही हैं। दावा किया कि इसी के बल पर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद भाजपा 74 सीट इस बार जीतेगी। केंद्र में दोबारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। कहा कि देश का नाम विश्व में नंबर वन होगा। आज अमेरिका भी प्रधानमंत्री का कायल है। इस मौके पर संस्था प्रबंधक भाजपा नेता खड़ग बहादुर सिंह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू, श्रीकृष्ण पाल, देवेंद्र सिंह, इस्कॉन मंदिर के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखविंदर खुराना, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विवेक सिंह, अरविंद जयसवाल, पिंटू मिश्रा, संतोष सिंह, डा.अशोक सिंह, सगड़ी उपजिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी अजय यादव समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

No comments