Breaking Reports

आठ वर्षीय मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म



आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मूक बधिर बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी आठ वर्षीय बच्ची मूकबधिर शनिवार की शाम को गांव में ही खेल रही थी। परिजन का आरोप है कि गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवक उक्त बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया। वहां ले जाने के बाद उसने बालिका के साथ दुराचार किया। दुराचार की शिकार बालिका लहूलुहान हालत में रोते हुए अपने घर पहुंची और इशारे से अपनी आपबीती परिजनों को बतायी। दूसरे दिन रविवार को पीड़ित बालिका को लेकर उसकी मां सरायमीर थाने पर पहुंची। बालिका की मां ने गांव के ही निवासी अमित चौहान के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। परिजन का आरोप है कि दुराचार की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपित युवक को बचाने के इरादे से धारा 354 व पास्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं सरायमीर थानाध्यक्ष मनोज सिंह का कहना है कि आरोपित युवक का पीड़ित के परिजन से रंजिश चल रही है। खेलते समय गिर जाने से बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट लगी है। उनका कहना है कि बच्ची का महिला थाना में 161 का बयान करा लिया गया है। 164 का मजिस्ट्रेटी बयान सोमवार को कोर्ट में कराने के बाद उसका मेडिकल भी कराया जाएगा। अगर मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होती है तो आरोपी के खिलाफ दुराचार की धारा में मुकदमा तब्दील कर दिया जाएगा।

No comments