भाजपा किसान मोर्चा ने किसान कुंभ कार्यशाला का किया आयोजन
आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसान कुंभ कार्यशाला का आयोजन मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में करतालपुर बाईपास पर स्थित एक होटल में सोमवार को किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय राय मौजूद रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विनय राय ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न होने पाए और उन्हे पूरी जानकारी उपलब्ध कराकर उसका लाभ दिलाएं। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों का ऋण माफ कर उनके बोझ को हटाने का काम किया। इसके साथ ही सरकार ने किसानों के लिए तमाम योजनाएं लागू की हैं। इसका फायदा सीधे किसानों को मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए भाजपा सरकार ने उचित कदम भी उठाए हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सरकार ने धान, गेहूं के साथ अन्य अनाजों के एमएसपी को बढ़ाकर डेढ़ गुनी एवं लागत मूल्य को कम करने का काम किया। मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री राधेश्याम सिंह ने कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल करते आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संचालन रामाशीष पटेल ने किया। कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित राय, अरविंद राय, रविकांत सिंह, रामेश्वर बरनवाल, आशुतोष चौबे, सत्यप्रकाश सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments