Breaking Reports

लखनऊ में प्रदर्शित होगी आजमगढ़ के युवा की कलाकृति



आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश में पहली बार 'सप्रेम' संस्थान की तरफ से पुस्तकों द्वारा बनीं कलाकृतियों की प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर में लगेगी। एक से 10 फरवरी तक होने वाले लखनऊ पुस्तक मेले में आजमगढ़ के बिंद्राबाजार निवासी युवा चित्रकार व लेखक भूपेंद्र अस्थाना की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। चार कलाकृतियों को शामिल किया गया है, जो इंस्टालेशन आर्ट के रूप में होंगी।
    भूपेंद्र अस्थाना इस प्रदर्शनी के संयोजक भी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का शीर्षक 'इन द आर्ट फॉर्म' जो दस दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेले का प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगा। अमूमन बुक्स का नाम हमारे मन मस्तिष्क में पाठ्य सामग्री के रूप में आता है, लेकिन यहां पुस्तकें अपना मूल स्वरूप खोकर एक कलाकृति के रूप में प्रदर्शित होंगी, जो केवल दृश्यकला का रूप होंगी । बताया कि सभी कलाकृतियों, पुस्तकों को विभिन्न स्वरूप में कला, शिल्प का रूप दिया गया। यह एक बड़ा दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत हो रहीं है। एक कलाकृति के रूप में एक किताब को समझने के लिए पुस्तक के रूप में स्वयं के गुणों पर एक प्रतिबिंब आमंत्रित करता है।
   उत्तर प्रदेश में पहली बार होने वाली इस प्रदर्शनी में भूपेंद्र अस्थाना के साथ भारत के महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली व असम के 12 कलाकार शामिल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद से धीरज यादव, राजेश सिंह, अंबरीष मिश्रा, जलज यादव, सुनील काली, बनारस से अपूर्व, दिल्ली से अनिल बोडवाल, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, असम से विनय पॉल, पुणे महाराष्ट्र से मंगेश काले, मुंबई से विक्रांत भिसे और बिहार से रवि प्रकाश अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित करेंगे।

No comments