Breaking Reports

बसपा सुप्रीमो के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के बाद कार्यकर्ताओं में उबाल



आजमगढ़ : चंदौली जनपद के बबुरी स्थित परनपुरा में आयोजित किसान महाकुंभ कार्यक्रम में दीनदयाल नगर की भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के बाद बसपा कार्यकर्ताओं में उबाल अपने जनपद में भी देखने को मिला।
    बबुरी के परनपुर में आयोजित किसानों के एक कार्यक्रम पिछले शनिवार को विधायक साधना सिंह ने ताबड़तोड़ कई अमर्यादित टिप्पणी कर डाली थी। इससे बसपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। सगड़ी विधानसभा की बसपा विधायक वंदना सिंह कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच विरोध जताया। विधायक ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। साथ मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। विधायक वंदना सिंह ने कहा कि बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का अपमान किसी भी सूरत में हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अनुसूचित ही नहीं, बल्कि देश की नारियों का अपमान है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। विधायक के ऊपर तत्काल मुकदमा दर्ज हो और कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर विद्या चौधरी, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, विनोद चौहान, सुनील कुमार व अशोक सिंह सहित आदि उपस्थित थे।

No comments