नहर में पानी ओवरफ्लो होने से फसल जलमग्न, किसान हुए परेशान
आजमगढ़ : शारदा सहायक खंड 23 रानीपुर रजमो में नहर के ओवरफ्लो होने से पानी खेतों में उतरने लगा। देखते ही देखते पूरा खेत जलमग्न हो गया। क्षेत्र के गोधना, आसरापुर,आँधीपुर की फसल बर्बाद होते देख लोगों ने किसी तरह नहर को बांधकर पानी निकाला। वहीं महिलाएं व पुरुषों ने मिट्टी की कटाई कर नहर के किनारे-किनारे ऊंचा कर रहे थे। उधर किसानों ने अपने-अपने खेतों से रात में ही पानी निकालने के उपाय करने लगे, ताकि उनकी फसल बर्बाद होने से बच सके। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नहर विभाग के उच्चाधिकारियों से की, लेकिन घंटों बाद पानी कम किया गया। तब तक कई एकड़ फसल डूब चुकी थी। यही नहीं नहर के पास स्थित मकानों में भी पानी घुसने लगा। लोगों ने बताया कि फसल बचाने के लिए इस कड़ाके की ठंड में रात में लोग अपने खेतों में पानी निकाल रहे थे।

No comments