Breaking Reports

भाजपा सरकार संविधान खत्म करने का काम कर रही है : बदायूं सांसद



आजमगढ़ : मार्टीनगंज क्षेत्र के महुजा नेवादा गांव में रविवार को सुहेलदेव मानव गरीब सेवा संस्थान द्वारा 110वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान, नौजवान, गरीब व पिछड़ों की याद सताने लगी है। इसके पहले इनकी कोई पूछ नहीं कर रहा था। आजमगढ़ की जनता यह जानती है कि आजमगढ़ के लिए कौन सा नेता काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी देश में सामंतवादी लोग सत्ता हासिल करना अपना मकसद बना लिए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान खत्म करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि राजा सुहेलदेव हमेशा सामंतवादी पूंजीवादी व्यवस्था के विरोध किया करते थे। विधायक डा. संग्राम यादव  ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व सांसद को भेज कर हम सब का सम्मान बढ़ाया है। अध्यक्षता रामजतन राजभर व संचालन रामाश्रय चौहान ने किया। इस अवसर पर सुखदेव राजभर, रामश्रय राजभर, चून्नू शेख,  कमला यादव, बेचई सरोज, श्यामबहादुर  यादव, रामचेत  यादव, सुभाष यादव, महेंद्र यादव आदि रहे।

No comments