Breaking Reports

आग से झुलसने से महिला की मौत



आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र में आग से झुलसी महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृत महिला के भाई ने ससुराल पक्ष पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के मतलूबपुर गांव निवासी 24 वर्षीय रुचि गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता की शादी 3 जून 2015 को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार निवासी पंकज गुप्त के साथ हुई थी। रुचि का एक ढाई वर्ष का पुत्र गुड्डू है। 13 फरवरी की दोपहर को लगभग दो बजे रुचि संदिग्ध हालत में आग से झुलस गई थी। हालत गंभीर देख परिवार के लोग उसे वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराए थे। इलाज के दौरान सोमवार की भोर में लगभग साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई।  मृत महिला के भाई अशोक गुप्त ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। भाई बताया कि उसकी बहन जब आग से झुलसी थी तो उसने मुबारकपुर थाने में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार सगड़ी अरविंद सिंह व मुबारकपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments